एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी ने लूटी महफिल, 37 गेंदों में जड़ा शतक; लगाए 11 छक्के

स्पष्टता न्यूज़ वर्ल्ड क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में धुआंधार अंदाज देखने को मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ दिया। वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन का आयोजन यूएई में कराया जा रहा है, जिसमें 9 अक्टूबर को शारजाह के स्टेडियम में दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बल्ले से तूफानी पारी देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में 210 रनों…

Read More

डीपीएस रूबी पार्क में नए फुटबॉल टर्फ का भव्य उद्घाटन

स्पष्टता न्यूज़ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), रूबी पार्क, कोलकाता में नवनिर्मित फुटबॉल टर्फ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय ने खेल, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में डीपीएस सोसाइटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में नामित सदस्य डॉ. सुप्ता घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में संग्राम मुखर्जी, जयंता सेन, किंगशुक देबनाथ, डेंसन देवदास, आशिम बिस्वास, सैयद रहीम नबी, सुभाषिश रॉय चौधरी, सौमिक डे, अर्नब मंडल, मेहताब हुसैन, शास्ति दुले और दीपांकर रॉय सहित कई…

Read More

विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के 3 दौरे टले

स्पष्टता न्यूज़ विपक्ष के हल्लाबोल के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अब तक तीन प्रस्तावित दौरे स्थगित हो चुके हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के मेरठ और काशी के साथ छत्तीसगढ़ का दौरा शामिल है. चुनाव आयोग ने दौरे स्थगित होने को सामान्य बताया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध और इस्तीफे की मांग के बीच उनके तीन प्रस्तावित दौरे स्थगित हो चुके हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के दो और छत्तीसगढ़ का एक दौरा शामिल है. इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के…

Read More

TCS का मुनाफा 15% बढ़ा, ₹73188 करोड़ की कमाई; कंपनी ने ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान

स्पष्टता न्यूज TCS ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। हालांकि, ऑपरेटिंग मार्जिन के मोर्चे पर प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से थोड़ा कमजोर रहा। नतीजों के साथ कंपनी ने शेयरधारकों के लिए ₹12 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।TCS Q2 Results 2026: देश की दिग्गज IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी ने मुनाफे और कमाई दोनों में बढ़त दर्ज की है। TCS का…

Read More

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण आग, ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 धू-धू कर जले

स्पष्टता न्यूज बोकारो स्टील प्लांट में आग लगने की घटना सामने आई है। ब्लास्ट फर्नेस के बाहर कन्वेयर बेल्ट K-21 और K-22 में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गर्म स्लैग के कारण बेल्ट में आग लगी। झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कन्वेयर बेल्ट संख्या K-21 और K-22 धू-धू कर जलने लगे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे…

Read More

‘सुपर-डुपर अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतरा

जिनेवा: दुनिया में अल नीनो का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार यह घटना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है। संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी WMO ने भी चेतावनी दी है कि 2026 का अल नीनो 1950 के बाद देखी गई सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल हो सकता है। इसका असर सिर्फ तापमान पर नहीं पड़ेगा, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में बारिश, सूखा और बाढ़ का पैटर्न भी बदल सकता है। धरती का नक्शा लगभग पूरा लाल क्यों दिख रहा…

Read More

बैंकशाल कोर्ट में वकीलों से कथित मारपीट मामले में भाजपा नेता कुशल पांडे गिरफ्तार

कोलकाता: कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा नेता कुशल पांडे को गुरुवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 12 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुशल पांडे को मंगलवार देर रात हेयर स्ट्रीट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामला पिछले दिनों बैंकशाल कोर्ट में एक यूट्यूबर की पेशी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि यूट्यूबर को अदालत में पेश किए जाने के दौरान हुए हंगामे के बाद कुशल पांडे और उनके साथ मौजूद लोगों की कुछ वकीलों…

Read More

संपत्ति कर बकायेदारों को बड़ी राहत, कोलकाता नगर निगम ने शुरू की ‘वेवर स्कीम’

मार्च 2027 तक मिलेगा योजना का लाभ, जरूरत पड़ने पर दो महीने और बढ़ सकती है समयसीमा स्पष्टता न्यूज कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा के अनुरूप कोलकाता नगर निगम ने संपत्ति कर बकायेदारों के लिए ‘वेवर स्कीम’ शुरू कर दी है। गुरुवार को निगम मुख्यालय में पत्रकार सम्मेलन के दौरान मुख्य प्रशासक स्मिता पांडे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह योजना मार्च 2027 तक लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि दो महीने और बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी निगम की…

Read More

डीपीएस रूबी पार्क का वार्षिकोत्सव ‘रिवेरेंस 2026’ धूमधाम से संपन्न दीया मिर्ज़ा और अग्निमित्रा पॉल रहीं मौजूद

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रूबी पार्क, कोलकाता द्वारा शहर के प्रसिद्ध धनधान्य ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह ‘रिवेरेंस 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग संध्या में छात्रों ने संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी अद्भुत प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका कार्य मंत्री व आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल उपस्थित रहीं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्ज़ा, डीपीएस सोसाइटी की सदस्या श्रीमती सुदीप्ता घोष, ब्रिटिश…

Read More

‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने लिया राजनीति से संन्यास, फूट-फूट कर रोए

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले ही आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां भारी मतों से जीतेगी, लेकिन इसे जनादेश नहीं माना जा सकता। भाजपा ने प्रशासन का इस्तेमाल कर वोटों की चोरी की है। हुमायूं ने रोते हुए कहा कि वह स्वेच्छा से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के खिलाफ लड़ना संभव न हो, वहां राजनीति करने का…

Read More