स्पष्टता न्यूज़ श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। पहले इस घटना को घुसपैठ की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं। सेना के मुताबिक, कुपवाड़ा स्थित केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद दोनों…
Read Moreमक्का की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’, सऊदी अरब ने दी बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा
स्पष्टता न्यूज़ मक्कात। सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दे दी गई है। उन्हें फांसी दी गई, सिर कलम किया या गोली मारी गई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। सजा देने से पहले बांग्लादेश के दूतावास तक को खबर नहीं की गई। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ (एसपीए) ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के हवाले से बताया कि नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख़्तर ने मक्का की एक मस्जिद में ‘अश्लील…
Read Moreकोलकाता के चोरबागान में ढहा दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में 17 की मौत, करीब 30 लोग घायल भीड़ बढ़ने के चलते टूट गया था पंडाल का हिस्सा पंडाल टूटने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी घायलों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
स्पष्टता न्यूज़ पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भगदड़ चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई है। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है।वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। बारिश से बिगड़े हालात जानकारी के मुताबिक पूजा पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े थे। जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोग आगे बढ़े। इस दौरान कुछ लोग…
Read Moreबांग्लादेश में छात्रों ने मंदिर के सामने गोमांस पकाया
स्पष्टता न्यूज़ ढाका। बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में 12 अक्टूबर को मंदिर के पास गोमांस पकाने को लेकर विवाद हो गया। इसके दो दिन बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में पशु काटने से बचने का नोटिस जारी किया।इसके विरोध में मुस्लिम छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को गाय काटकर दावत करने का ऐलान कर दिया। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी कर कहा कि छात्रों को ऐसे आयोजन करने का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरों की धार्मिक गतिविधियों में बाधा नहीं आनी चाहिए। छात्रों ने…
Read Moreमाकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य को जान से मारने की धमकी
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। माकपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि गुरुवार रात एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने उनकी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। विकास रंजन भट्टाचार्य ने इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। मुख्यमंत्री के पास राज्य के गृह और पुलिस विभाग…
Read Moreटेस्ला ने बनाई ‘उड़ने वाली कार’, डेमो पेश किया
स्पष्टता न्यूज़ वाशिंगटन। इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अपनी ‘फ्लाइंग कार’ रोडस्टर के दो डेमो पेश किए। डेमो के दौरान रोडस्टर कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर चढ़ी, उल्टी हुई, हवा में थोड़ी देर तक करतब दिखाए और फिर सुरक्षित रूप से जमीन पर लैंड कर गई। इस कार में एलन मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ द्वारा विकसित ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट की दिशा बदलने के लिए इसी तकनीक का उपयोग होता है। टेस्ला का दावा…
Read Moreपति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता व प्रेमी को भी सजा-ए-मौत
स्पष्टता न्यूज़ मेरठ। पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? रविता ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई। इसके बाद अमरदीप ने कहा-मेरे मां-बाप बूढ़े…
Read Moreअमेरिका में मंदिर पर हमले से भड़का विदेश मंत्रालय, भारतीयों की सुरक्षा पर जताई चिंता
स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 20 अक्तूबर 2026 को मुंबई में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी जानकारी दी। जयशंकर इस दौरान अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि होंगे। दूसरी ओर, अमेरिका के इलिनॉय राज्य स्थित औरोरा शहर में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की साजिश पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चिंता व्यक्त…
Read Moreआदिशक्ति के आह्वान के साथ दुर्गापूजा शुरू, षष्ठी पर पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। आदिशक्ति के बोधन (आह्वान) के साथ बंगाल में दुर्गापूजा का उल्लास छा गया है। शुक्रवार को षष्ठी पर राज्यभर के पूजा पंडालों में जनज्वार उमड़ पड़ा। इसका केंद्र कोलकाता रहा। उत्तर से दक्षिण तक समूचे महानगर में क्या बच्चे और क्या बड़े, सभी नए कपड़े पहनकर दुर्गापूजा घूमने को आतुर रहे। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, पंडालों में भीड़ बढ़ती चली गई। कहीं भव्य प्रतिमाएं आकर्षित कर रही हैं, तो कहीं अनूठी कलाकारी और कल्पनाशील सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब, संतोष मित्रा…
Read Moreअब 17 राज्यों में एसएसआर : विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का फैसला
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया की जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक, पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित…
Read More