पीएम के जन्मदिन पर वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली निकाली गई और गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बधाई संदेश भेजे। शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार सहित कई फिल्मी हस्तियों और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं।
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्घाटन किया और पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। शाह ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 36 देशों ने सम्मान दिया है। मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में जगमगाए 35 लाख दीये जगमगाये।

पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। उन्होंने कहा, सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता हासिल की है। दरअसल, इस साल सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी और बढ़ती कीमतों का सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर दिखा है। एपल ने सितंबर 2026 में भारत में कुछ आईफोन मॉडल की कीमतें 41% तक बढ़ाईं। इसके साथ ही कार और ऑटोमोबाइल में भी सेमीकंडक्टर चिप की लगातार कमी बनी रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की 1.5 करोड़ महिला लाभार्थियों को योजना की चौथी किस्त सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी। उन्होंने कहा कि बिना किसी कट-मनी या बिचौलियों के यह राशि महिलाओं को वित्तीय आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास देगी। यह योजना 1 जून 2026 से प्रभावी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साल्टलेक में घोषणा की कि पीएम मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को हर साल ‘अन्नपूर्णा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर 1.58 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। साथ ही पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले 50 लाख घरों का स्वामित्व महिलाओं के नाम करने और महिला सुरक्षा के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति समाप्ति चटर्जी आयोग के गठन का जिक्र किया गया।
