स्पष्टता न्यूज हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। मोदी ने स्मित से कहा, पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके…
Read Moreमुंबई में कॉकरोचों का प्रदर्शन : ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा
स्पष्टता न्यूज मुंबई/दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। इससे पहले सीजेपी ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान (पूर्व शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के…
Read Moreकश्मीर में मारा गया आतंकी मूसा
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर रहे पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी हाशिम मूसा का मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा जाना आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तो है ही, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-ताइबा के लिए भी बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि मूसा पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा-कमांडो था और घुसपैठ के जरिये कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। वह…
Read Moreइंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ : मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
स्पष्टता न्यूज पटना: बिहार में एसआईआर को लेकर सियासी घमासन जारी है। गांधी जयंती पर पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया। दीपंकर भट्टाचार्य ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाकपा माले, राजद समेत महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। मार्च के दौरान मुख्य…
Read Moreभारत का सुनहरा दिन: जीते कुल छह स्वर्ण पदक
स्पष्टता न्यूज आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया। कुश्ती में सुजीत कलकल ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 की अविश्वसनीय जीत के…
Read Moreभारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण : एशियाड में खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराया
स्पष्टता न्यूज नागोया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने चीन को फाइनल में 1-0 से हराया। भारत ने इस तरह 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का सूखा समाप्त किया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की और अंत तक इस बढ़त को बनाए रखा। भारत…
Read Moreपीएम मोदी ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी
स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। पीएम मोदी, राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर सत्ता और विपक्ष के सांसद संविधान सदन (पुराने संसद भवन) पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी इनवाइट किया गया था। पीएम मोदी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां स्कूली बच्चों से बात की। पीएम छात्रों के एक ग्रुप के पास पहुंचे, स्टूडेंट के कंधे पर हाथ रखकर हालचाल जाना। वहीं राहुल ने एक बच्ची को अपने पास बिठाया…
Read Moreनीला ड्रम केस: फांसी के डर से सौरभ के हत्यारे मुस्कान और साहिल सदमे में
स्पष्टता न्यूज मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। फांसी की सजा के डर से दोनों मानसिक दबाव में बताए जा रहे हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, फैसले के बाद से मुस्कान और साहिल परेशान हैं। सुबह से दोनों के रोने की बात भी सामने आई है। साहिल को पहली बार रोते हुए देखा गया। मुस्कान अपनी मासूम बेटी को सीने से लगाए रहती है। उसे बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है। इसी को लेकर उसने…
Read Moreममता बनर्जी की ज्ञानेश कुमार से नाराजगी बरकरार, कहा
वैनिश कुमार ने छीना वोट का हक, जनता नहीं करेगी माफ स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) और चुनाव आयोग के मतभेद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार पर अपना हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘वैनिश कुमार ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की, भारत के लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।’ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बनर्जी ने कहा कि वह शुरू से ही कुमार को “वैनिश” (गायब होने वाला)…
Read Moreसितंबर में ऑटो सेक्टर की रफ्तार धमाकेदार!कई कार कंपनियों ने दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने सितंबर 2026 में मजबूत घरेलू मांग और त्योहारी उत्साह के दम पर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स दोनों ने बिक्री में दोहरे अंकों की भारी वृद्धि दर्ज की है।मारुति सुजुकी : कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 24.4% बढ़कर 2,36,013 यूनिट्स पर पहुंच गई।घरेलू पैसेंजर वाहन: 1,81,838 यूनिट्स बेचीं (जिसमें कारें 91,887 यूनिट्स, यूटिलिटी व्हीकल्स 78,911 यूनिट्स और वैन 11,040 यूनिट्स रहीं)।अन्य बिक्री व निर्यात: लाइट कमर्शियल…
Read More