स्पष्टता न्यूज
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार ने सितंबर 2026 में मजबूत घरेलू मांग और त्योहारी उत्साह के दम पर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स दोनों ने बिक्री में दोहरे अंकों की भारी वृद्धि दर्ज की है।
मारुति सुजुकी : कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 24.4% बढ़कर 2,36,013 यूनिट्स पर पहुंच गई।
घरेलू पैसेंजर वाहन: 1,81,838 यूनिट्स बेचीं (जिसमें कारें 91,887 यूनिट्स, यूटिलिटी व्हीकल्स 78,911 यूनिट्स और वैन 11,040 यूनिट्स रहीं)।
अन्य बिक्री व निर्यात: लाइट कमर्शियल वाहनों सहित कुल घरेलू बिक्री 1,85,252 यूनिट्स, अन्य ओईएम को 6,542 यूनिट्स और निर्यात 44,219 यूनिट्स रहा।
टाटा मोटर्स : कंपनी की कुल बिक्री 15% उछलकर 70,210 यूनिट्स (घरेलू: 68,810 यूनिट्स; निर्यात: 1,400 यूनिट्स) हो गई।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स : टाटा के ईवी सेगमेंट ने 67% का जबरदस्त उछाल दर्ज करते हुए 15,384 यूनिट्स बेचीं (जो पिछले साल 9,191 यूनिट्स थी)। दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री 40% बढ़कर 2,01,723 यूनिट्स रही। तिमाही में ईवी की हिस्सेदारी 23% और सीएनजी की 28% रही, जिससे दोनों का संयुक्त योगदान 51% हो गया।
दिग्गज वाहन निर्माता ह्यूंदै मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा दोनों ने सितंबर महीने में दोहरे अंकों की बढ़त हासिल की है:
ह्यूंदै मोटर इंडिया कंपनी ने 77,916 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज कर अपने इतिहास की सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले साल से 10.8% अधिक है। इसमें घरेलू बिक्री 57,166 यूनिट्स (10.9% वृद्धि) और निर्यात 20,750 यूनिट्स (10.4% वृद्धि) रहा। ह्यूंदै के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने बताया कि ह्यूंदै बेयोन की बुकिंग शुरू होने से त्योहारी सीजन में यह तेजी बनी रहेगी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री 15% बढ़कर 1,14,874 यूनिट्स हो गई। घरेलू यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 14% बढ़कर 64,092 यूनिट्स रही।
