स्पष्टता न्यूज ‘क्लासरूम से परे शिक्षण’ (लर्निंग बियॉन्ड द क्लासरूम) पहल के एक हिस्से के रूप में, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) दुर्गापुर ने अपनी कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान कलकत्ता (IIM कलकत्ता) की एक शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने आईआईएम कलकत्ता परिसर का भ्रमण किया और वहाँ के छात्रों से बातचीत की, जिससे उन्हें कैंपस जीवन, उच्च शिक्षा और करियर के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलीं। इस अनुभव ने उन्हें भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक के शैक्षणिक माहौल की…
Read MoreCategory: Latest News
दुनिया की सबसे खतरनाक नदी! पानी में पैर रखते ही मगरमच्छ कर सकते हैं शिकार
स्पष्टता न्यूज पर्थ! दुनिया में कई नदियों को उनमें रहने वाले जीवों की वजह खतरनाक माना जाता है। धरती एक नदी में मछलियों की मगरमच्छ भरे हैं, जिसके आसपास भी लोग डरकर नहीं जाते हैं। इस नदी में बोट या स्टीमर भी जाने पर खतरा होता है, क्योंकि मगरमच्छ छलांग लगाकर हमला कर देते हैं। इस नदी के आसपास हर साल लोगों के लापता होने की खबर सामने आती है। फिर खुलासा हुआ है कि मगरमच्छ हमला कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह खतरनाक नदी…
Read Moreबंगाल में टिकट के नाम पर नहीं होगा धन का लेनदेन
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। दुर्गापूजा में इस बार वीआइपी पास या टिकट के जरिए धन का लेनदेन नहीं होगा। दुर्गापूजा समन्वय समिति ने बुधवार को अपनी पहली पत्रकार वार्ता में यह निर्णय घोषित किया। समिति के प्रमुख आयोजक रुद्रनील घोष ने कहा कि पूजा के नाम पर एक पैसे का भी लेनदेन नहीं किया जाएगा। रुद्रनील ने कहा कि वीआइपी का मतलब केवल नेता-मंत्री नहीं है। गरीब, बुजुर्ग, बीमार, समाजसेवी, चिकित्सक, नर्स, पुलिस और दमकलकर्मी भी वीआइपी हैं। उन्होंने पूजा आयोजकों से सभी लोगों के लिए समान रूप से प्रतिमा दर्शन…
Read Moreगंगा में कटाव से मालदा डिवीजन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद
कई ट्रेनें रद, कुछ के मार्ग बदले, कुछ संक्षिप्त यात्रा। डाउन लाइन पर परिचालन निलंबित, अप लाइन धीमी गति से। स्पष्टता न्यूज मालदा। पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मालदा डिवीजन के अंतर्गत झारखंड के साहिबगंज जिले के सकरीगली और महाराजपुर इलाके में गंगा नदी के किनारे कटाव होने से रेलवे ट्रैक प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ की यात्रा को संक्षिप्त किया गया है। साहिबगंज-बरहरवा सेक्शन में सकरीगली और…
Read Moreकैसा रहा एशियाड का 11वां दिन? तीरंदाजी में भारत की गोल्डन हैट्रिक, नीरू-किनान को भी स्वर्ण; कुश्ती में भी पदक
स्पष्टता न्यूज आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन यानी 30 सितंबर को भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। तीरंदाजी में भारत ने कंपाउंड की तीनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की। ज्योति सुरेखा वेंनम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी की महिला टीम ने चीन को हराकर दिन का पहला गोल्ड दिलाया, जबकि चिकिथा और साहिल राजेश जाधव की मिश्रित टीम ने दक्षिण कोरिया को शूटऑफ में हराकर दूसरा स्वर्ण जीता। पुरुष कंपाउंड टीम ने भी चीन को मात देकर भारत के लिए तीसरा गोल्ड पक्का…
Read Moreनई नवेली: ‘भाभी डायन है?’यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज
स्पष्टता न्यूज मुंबई। मेकर्स ने अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक शादी से होती है। परिवार वालों को लगता है कि उनके घर में एक साधारण बहू आई है। लेकिन आगे चलकर धीरे-धीरे नए-नए रहस्य सामने आने लगते हैं। परिवार के एक सदस्य को लगता है कि भाभी डायन है, लेकिन शुरुआत…
Read Moreरूस जाने वाले भारतीय सावधान हो जायें
जारी की एडवाइजरी; रूसी सेना में भर्तियों पर क्या कहा? स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। भारत सरकार ने रूस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नई सलाह जारी करते हुए वहां नौकरी के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध प्रस्तावों से सावधान रहने को कहा है। सरकार ने साफ कहा है कि रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होना खतरनाक रास्ता है और भारतीय नागरिकों को इससे दूर रहना चाहिए। सरकार ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कई बार भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी के दौरान सावधानी बरतने की…
Read Moreसरकारी पुस्तकालयों में अब विद्यासागर की किताबें रखें, ममता की नहीं : सीएम शुभेंदु
बीरशिंघा को पर्यटन और शोध केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा सरकार विद्यासागर के आदर्शों पर आगे बढ़ेगी, विरासत का सम्मान स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य के पुस्तकालयों को लेकर बड़ा निर्देश दिया। महान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बीरशिंघा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकारी और स्कूल पुस्तकालयों में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कविताओं की पुस्तकें खरीदने के बजाय विद्यासागर की पुस्तकें रखने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यासागर की विरासत…
Read Moreभारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड 4×400 मीटर विमेंस रिले रेस में सोना जीता, गुलवीर की हैट्रिक
स्पष्टता न्यूज नगोया, जापान। भारत ने एशियन गेम्स के 4×400 मीटर महिला रिले रेस में गोल्ड जीत लिया है। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड में रेस पूरी की। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत को 6 गोल्ड मिल गए हैं। मंगलवार को भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में लगातार छठी बार 50 मेडल का आंकड़ा भी पार किया। एशियन गेम्स हर 4 साल में होते हैं और 2006 से भारत हर बार 50 या ज्यादा मेडल जीत रहा है। इससे पहले गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर रेस में…
Read Moreकश्मीरी चूड़ियों के बाद घड़ी की दीवानी हुईं महिलाएं घुंघरू वाली वॉच पहन सजा रहीं कलाई
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। मार्केट में इन दिनों कश्मीरी चूड़ियों और झुमके के बाद कश्मीरी घड़ियां छाई हुई हैं। जिनका घुंघरू वाला डिजाइन चूड़ी- झुमके की तरह ही महिलाओं को बेहद पसंद आ रहा है, तो पर्ल्स और स्टोन्स वाली डिटेलिंग इन्हें रॉयल टच दे रही है। जिसके कुछ डिजाइन्स की लिस्ट हमने यहां आपकी शॉपिंग के लिए तैयार की है। फेस्टिव सीजन जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार भी गुलजार हो गए हैं। जहां अभी तक कश्मीरी चूड़ियों के अलग- अलग डिजाइन ही महिलाओं की पसंद बने हुए थे,…
Read More