स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। मार्केट में इन दिनों कश्मीरी चूड़ियों और झुमके के बाद कश्मीरी घड़ियां छाई हुई हैं। जिनका घुंघरू वाला डिजाइन चूड़ी- झुमके की तरह ही महिलाओं को बेहद पसंद आ रहा है, तो पर्ल्स और स्टोन्स वाली डिटेलिंग इन्हें रॉयल टच दे रही है। जिसके कुछ डिजाइन्स की लिस्ट हमने यहां आपकी शॉपिंग के लिए तैयार की है। फेस्टिव सीजन जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार भी गुलजार हो गए हैं।
जहां अभी तक कश्मीरी चूड़ियों के अलग- अलग डिजाइन ही महिलाओं की पसंद बने हुए थे, तो अब कश्मीरी घड़ियों का ट्रेंड भी दिल जीत रहा है। घुंघरू, मोती और रंग- बिरंगे स्टोन्स से सजी ये घड़ियां न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ा रही हैं, बल्कि घड़ी के मॉडर्न चार्म में देसी टच भी ऐड कर रही हैं। इन घड़ियां का डिजाइन इतना क्लासी है कि इन्हें आसानी से शादी- पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है।
