दुनिया की सबसे खतरनाक नदी! पानी में पैर रखते ही मगरमच्छ कर सकते हैं शिकार

स्पष्टता न्यूज

पर्थ! दुनिया में कई नदियों को उनमें रहने वाले जीवों की वजह खतरनाक माना जाता है। धरती एक नदी में मछलियों की मगरमच्छ भरे हैं, जिसके आसपास भी लोग डरकर नहीं जाते हैं। इस नदी में बोट या स्टीमर भी जाने पर खतरा होता है, क्योंकि मगरमच्छ छलांग लगाकर हमला कर देते हैं। इस नदी के आसपास हर साल लोगों के लापता होने की खबर सामने आती है। फिर खुलासा हुआ है कि मगरमच्छ हमला कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में यह खतरनाक नदी बहती है, जिसका नाम मैरी रिवर है। ऑस्ट्रेलिया में दर्जनों नदियों में मगरमच्छों का डेरा है, लेकिन मैरी नदी में सबसे ज्यादा मगरमच्छ हैं। यह नदी ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ टेरिटरी में बहती है।

मैरी नदी में कितने मगरमच्छ हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि नदी में एक लाख से ज्यादा मगरमच्छ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी नदी में प्रति किलोमीटर औसतन करीब 15 खारे पानी के मगरमच्छ पाए जाते हैं। इससे यह मगरमच्छों के लिए दुनिया का सबसे अधिक घनत्व वाला क्षेत्र माना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक, पूरी उत्तरी इलाके में करीब एक लाख मगरमच्छ रहते हैं। मैरी नदी के साथ ही इस इलाके में बहने वाली ज्यादातर नदियों में प्रति किलोमीटर औसतन पांच खारे पानी के मगरमच्छ मिलते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह नदी कितनी खतरनाक है, जिसकी वजह से इसके आसपास जाने से लोग डरते हैं।

Related posts

Leave a Comment