कश्मीरी चूड़ियों के बाद घड़ी की दीवानी हुईं महिलाएं घुंघरू वाली वॉच पहन सजा रहीं कलाई

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। मार्केट में इन दिनों कश्मीरी चूड़ियों और झुमके के बाद कश्मीरी घड़ियां छाई हुई हैं। जिनका घुंघरू वाला डिजाइन चूड़ी- झुमके की तरह ही महिलाओं को बेहद पसंद आ रहा है, तो पर्ल्स और स्टोन्स वाली डिटेलिंग इन्हें रॉयल टच दे रही है। जिसके कुछ डिजाइन्स की लिस्ट हमने यहां आपकी शॉपिंग के लिए तैयार की है। फेस्टिव सीजन जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार भी गुलजार हो गए हैं। जहां अभी तक कश्मीरी चूड़ियों के अलग- अलग डिजाइन ही महिलाओं की पसंद बने हुए थे,…

Read More

कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- यह तो कत्लेआम है

स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। कैंसर की दवा पर 10 गुना मार्जिन से सुप्रीम कोर्ट नाराज आज नाराज हो गया। अदालत ने कहा कि यह तो कत्लेआम है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर मरीज सरकारी योजना में इलाज करा रहा है तो इतनी बढ़ी हुई कीमत का भुगतान कौन करता है। इसका बोझ सरकारी खजाने और टैक्सपेयर्स पर ही पड़ता है। प्राइवेट हॉस्पिटल इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे हैं। वे अपनी फार्मेसी से ही दवा खरीदने को मजबूर करते हैं। सरकार की ओर से तुषार मेहता ने कहा- फार्मा कंपनियां…

Read More

यूट्यूब से बदल रही किस्मत: 73% क्रिएटर्स के लिए बना कमाई का मुख्य जरिया जीडीपी में 18,000 करोड़ रुपये का योगदान

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। आज के समय में यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत में कमाई और रोजगार का एक बहुत बड़ा इंजन बन चुका है। गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म की 29 सितंबर को जारी हुई एक नई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिसर्च पर आधारित यूट्यूब की ‘2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट’ के मुताबिक, भारत की क्रिएटर इकॉनमी ने साल 2025 में देश की अर्थव्यवस्था में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर योगदान दिया है।…

Read More

कोलकाता में बंगाल पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 10 ठिकानों पर ईडी का छापा

दुर्गा पूजा के नाम पर करोड़ों रुपये डकारे स्पष्टता न्यूज कोलकाता। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और गायक-नेता इंद्रनील सेन के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। उन पर और उनकी पत्नी मधुछंदा सेन पर युनेस्को के नाम का गलत इस्तेमाल करके दुर्गा पूजा से पहले के टिकट गैर-कानूनी तरीके से बेचने का आरोप है। ईडी अधिकारियों की एक टीम सुबह-सुबह दक्षिण कोलकाता के कस्बा इलाके में सेन के घर पहुंची। पता चला है कि ईडी अधिकारियों की अलग-अलग टीमें शहर में 10 जगहों…

Read More

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर घेराबंदी आप-डीएमके भी विपक्ष के साथ, संसद में तीसरी बार आएगा हटाने का नोटिस?

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी दल संसद में एक बार फिर नोटिस लाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने भी विपक्ष के प्रस्तावित नोटिस का समर्थन करने पर सहमति जताई है। दोनों दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन से दूरी बना चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर विपक्षी दलों के साथ समन्वय कर रहे हैं। सूत्रों…

Read More

बंगाल में ‘सबुज साथी’ का नाम बदलकर हुआ ‘सारथी’अब 8वीं कक्षा में मिलेगी मुफ्त साइकिल

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को हावड़ा के बांतरा में ‘सारथी’ योजना की शुरुआत की। इसके तहत अब नौवीं के बजाय आठवीं कक्षा में पहुंचते ही विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल दी जाएगी। इस योजना का नाम पहले ‘सबुज साथी’ था। शुभेंदु ने नए लोगो के साथ योजना का शुभारंभ किया और बेंटरा के मधुसूदन पाल चौधरी स्कूल में विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सारथी’ से जुड़कर राज्य में साइकिल कारखाना लगाने वाली औद्योगिक संस्थाओं को सरकार मुफ्त जमीन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि…

Read More

सीडब्ल्यूटीए के एजीएम एवं रजत जयंती समारोह में गूंजा ‘बंगाल बाउंड टू ग्रो’ का संदेश

25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव, व्यापार और उद्योग के विकास को लेकर गणमान्य लोगों ने रखे विचार स्पष्टता न्यूज कोलकाता, 26 सितंबर 2026:शनिवार को कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल में कॉन्फिडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन्स (सीडब्ल्यूटीए) की वार्षिक आम सभा यानी एजीएम तथा संस्था के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शाम 6 बजे से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की थीम ‘बंगाल बाउंड टू ग्रो’ रखी गई। समारोह में व्यापार, उद्योग, सामाजिक क्षेत्र और सार्वजनिक जीवन से जुड़े…

Read More

बंगाल को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए कैट ने पर्यटन मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की पश्चिम बंगाल इकाई ने राज्य में पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और निवेश को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार को एक महत्वाकांक्षी पर्यटन विकास प्रस्ताव सौंपा है। होटल ताज बंगाल में आयोजित ‘टूरिज्म इन्वेस्टमेंट समिट’ के दौरान कैट पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री शंकर घोष से मुलाकात कर यह विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर कैट पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव सीधी जैन तथा संयुक्त…

Read More

श्री साधुराम बंसल की स्मृति में 2026वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

स्पष्टता न्यूज श्रीहरि सत्संग समिति एवं वनबंधु परिषद (कोलकाता चैप्टर) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 27 सितंबर को एक भव्य संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान समिति के संस्थापक अध्यक्ष स्व. साधुराम जी बंसल की पावन स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम का आयोजन श्री सीताराम सत्संग समिति के सानिध्य में तपसिया स्थित ओजस बैंक्वेट हॉल (तीसरी मंजिल) में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संपन्न हुआ। यह समिति द्वारा आयोजित 2026वां संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड पाठ था। कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में धर्म…

Read More

मन की बात में पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होंगे

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। आतंकवादी अगर भारत की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने वाले हैं। भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। भारतीय जवानों की इस कार्रवाई को देखकर दुनिया हैरान रह गई थी। प्रधानमंत्री ने…

Read More