स्पष्टता न्यूज
नई दिल्ली। आज के समय में यूट्यूब सिर्फ वीडियो देखने का ऐप नहीं रह गया है, बल्कि यह भारत में कमाई और रोजगार का एक बहुत बड़ा इंजन बन चुका है। गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म की 29 सितंबर को जारी हुई एक नई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है।
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की रिसर्च पर आधारित यूट्यूब की ‘2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट’ के मुताबिक, भारत की क्रिएटर इकॉनमी ने साल 2025 में देश की अर्थव्यवस्था में 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर योगदान दिया है। साथ ही, इसके जरिए देशभर में करीब 9.6 लाख फुल-टाइम नौकरियां पैदा हुई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो यूट्यूब का यह प्रदर्शन पिछले साल से कहीं ज्यादा शानदार है। 2024 की रिपोर्ट में इस प्लेटफॉर्म ने भारतीय जीडीपी में 16,000 करोड़ रुपये जोड़े थे और 9.3 लाख लोगों को रोजगार दिया था। यूट्यूब से जुड़े इन रोजगारों में केवल कैमरे के सामने वाले लोग ही नहीं, बल्कि सिनेमैटोग्राफर, साउंड इंजीनियर, स्क्रिप्ट राइ
