स्पष्टता न्यूज कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद उसके शव के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपे पर जाने पर मृतका की मां रत्ना देबनाथ ने संतोष जताया है। रत्ना, जो उत्तर 24 परगना जिले के पानिहाटी क्षेत्र से भाजपा विधायक भी हैं, ने कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि शव के अंतिम संस्कार से जुड़ा मामला आरजी कर अस्पताल में हुई दुष्कर्म व हत्या की…
Read MoreYear: 2026
सीएम शुभेंदु का बड़ा खुलासा : नहीं टूटा था ममता का पैर, डॉक्टरों की रिपोर्ट मेरे पास
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के विरुलिया में चुनावी जनसभा में 2021 की उस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। शुभेंदु ने दावा किया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट जरूर लगी थी, लेकिन फ्रैक्चर नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास दस्तावेज (राज्य के सबसे बड़े सरकारी एसएसकेएम अस्पताल यानी पीजी के डाक्टरों की रिपोर्ट) मौजूद हैं और जरूरत पड़ने…
Read Moreबंगाल में निवेश लाने वाराणसी जाएंगे भाजपा नेता शमिक
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य शनिवार को वाराणसी जाएंगे। दुर्गा पूजा से पहले प्रस्तावित इस दौरे में वह वहां रह रहे बंगाली कारोबारियों, बनारसी साड़ी उद्योग से जुड़े व्यवसायियों और छोटे-मझोले उद्योग क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में बंगाल में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है। वाराणसी में कई बंगाली कारोबारी बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े हैं। शमिक उनसे मुलाकात कर बंगाल में निवेश के अवसरों पर बातचीत कर…
Read Moreरूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम की तारीफ, कहाहर मुलाकात में उठाते हैं यूक्रेन युद्ध का मुद्दा
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस कोशिश की तारीफ की है, जिसमें वे यूक्रेन युद्ध खत्म करने का रास्ता निकालने पर बार-बार जोर देते रहे हैं। पुतिन का कहना है कि मोदी के पास ऐसे समाधान के लिए अच्छे सुझाव हैं, जो दोनों पक्षों को मंजूर हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्तर पर अच्छे संबंधों के बावजूद मोदी इस मसले को छोड़ते नहीं हैं। पुतिन ने गुरुवार को वाल्दाई अंतरराष्ट्रीय मंच की सालाना बैठक में यह बात कही। अभी…
Read Moreशुभेंदु बोले- बंगाल से तृणमूल का नाम-ओ-निशान मिट गया
स्पष्टता न्यूज नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और निशान मिटा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुख्य चोर भी जेल जाएगा।” अधिकारी भाजपा की नंदीग्राम उपचुनाव प्रत्याशी हसिरानी रथ के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उपचुनाव…
Read Moreमोदी से कैप्टन स्मित बोले- घायल था, पर हिम्मत नहीं हारी
स्पष्टता न्यूज हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 174 जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने दो दिन पहले दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। मोदी ने स्मित से कहा, पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके…
Read Moreमुंबई में कॉकरोचों का प्रदर्शन : ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा
स्पष्टता न्यूज मुंबई/दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। इससे पहले सीजेपी ने 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान (पूर्व शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन के विरोध के बाद प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के…
Read Moreकश्मीर में मारा गया आतंकी मूसा
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर रहे पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी हाशिम मूसा का मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा जाना आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तो है ही, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-ताइबा के लिए भी बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि मूसा पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा-कमांडो था और घुसपैठ के जरिये कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। वह…
Read Moreइंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ : मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
स्पष्टता न्यूज पटना: बिहार में एसआईआर को लेकर सियासी घमासन जारी है। गांधी जयंती पर पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया। दीपंकर भट्टाचार्य ने एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाकपा माले, राजद समेत महागठबंधन के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए। मार्च के दौरान मुख्य…
Read Moreभारत का सुनहरा दिन: जीते कुल छह स्वर्ण पदक
स्पष्टता न्यूज आइची नागोया। एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कई खेलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का किया। कुश्ती में सुजीत कलकल ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में 2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 की अविश्वसनीय जीत के…
Read More