स्पष्टता न्यूज
नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और निशान मिटा दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “मुख्य चोर भी जेल जाएगा।” अधिकारी भाजपा की नंदीग्राम उपचुनाव प्रत्याशी हसिरानी रथ के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि वे उपचुनाव में वोटिंग के जरिए सभी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवाएं। नंदीग्राम उपचुनाव के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर भी उपचुनाव होगा। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा।
