स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। महाराष्ट्र के सातारा शहर में पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 17 साल की बेटी की हत्या के आरोप में एक शिक्षक पिता को गिरफ्तार किया गया है। सातारा के गोडोली इलाके के स्वराज्यनगर में हुई इस वारदात के बाद आरोपी ने अपने जुर्म के सबूत मिटाने के लिए एआई की मदद लेने की कोशिश की। उसने एआई से पूछा कि बेटी की हत्या के बाद सबूत कैसे मिटाए जा सकते हैं। हालांकि, एआई ने आपराधिक काम में मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने…
Read MoreCategory: Latest News
नंदीग्राम में 79 व रेजीनगर में 78.42 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार, बाद में रिहा
स्पष्टता न्यूज़ नयी दिल्ली। आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए गये। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए गये। बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में 79.39 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में शाम 5 बजे तक 78.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग शांतिपूर्ण रही और…
Read Moreएयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे वायुसेना प्रमुख
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। एयर मार्शल दीक्षित फिलहाल वायुसेना के उप प्रमुख हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। करीब चार दशक…
Read Moreइंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली में धरना राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में लिए गए
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एसआईआर के विरोध और मुख्य…
Read Moreबैंक ऑफ इंडिया, बारासात आंचलिक कार्यालय में हिन्दी माह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
स्पष्टता न्यूज़ बैंक ऑफ इंडिया, बारासात आंचलिक कार्यालय में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को हिन्दी माह के समापन अवसर पर हिन्दी माह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक श्री अमलेन्दु अमर एवं सहायक महाप्रबंधक श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अनुसंधान अधिकारी श्री ओम प्रकाश प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान हिन्दी माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा चुनाव आयोग ने कानून तोड़ा तो फैसले रोक देंगे
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार घिरते जा रहे हैं। दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन जारी है। इसी बीच केरलम सरकार ने ज्ञानेश कुमार से जुड़े 20 साल पुराने केस में जांच के आदेश दिए। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी दो याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने उन्हें निलंबित करने का अंतरिम आदेश देने से तो इनकार किया, लेकिन चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अगर फैसले बिना सहमति के लिए पाए गए, तो उन्हें वापस लिया जा सकता…
Read Moreचिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार
स्पष्टता न्यूज़ स्टॉकहोम! नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई। फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार के लिए कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से चुना गया है। तीनों वैज्ञानिकों को प्रकाश से नियंत्रित होने वाले आयन चैनलों और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी खोज ने वैज्ञानिकों को यह समझने में नई मदद दी कि दिमाग की खास तंत्रिका कोशिकाएं यादों, भावनाओं और व्यवहार को किस तरह प्रभावित करती हैं। ऑप्टोजेनेटिक्स ऐसी वैज्ञानिक तकनीक है, जिसमें प्रकाश की मदद…
Read Moreरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, मचा हड़कंप
स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। सोमवार शाम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यह आग रिलायंस मीडियावर्क्स के पास, प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने सेट पर लगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली और इसे लेवल-वन की घटना माना गया। आग लगभग अस्थायी पीसीआर यूनिट तक ही सीमित रही। आईएएनएस के मुताबिक, आग से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बिजली के उपकरण, केबल, दरवाजे,…
Read Moreफ्लाई दुबई के बाद अब लंदन-शिकागो फ्लाइट में खौफ?
स्पष्टता न्यूज़ डबलिन। फ्लाई दुबई से जुड़ी घटना के बाद अब एक और यात्री विमान में अचानक आई आपात स्थिति आ गई। ब्रिटिश एयरवेज की लंदन से शिकागो जा रही फ्लाइट बीए295 ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक तेजी से नीचे उतरना शुरू कर दिया। विमान कुछ ही मिनट में 37 हजार फीट से करीब 9 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके तुरंत बाद चालक दल ने 7700 आपात कोड जारी किया। यह विमान में सामान्य आपात स्थिति का संकेत होता है। ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट…
Read Moreममता ने दिया 3 अस्पतालों को कानूनी नोटिस पूछा- मेरी मेडिकल रिपोर्ट सीएम शुभेंदु तक कैसे पहुंची?
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। 2021 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पैर में फ्रैक्चर का दावा करने वाली ममता बनर्जी ने सोमवार को 3 अस्पतालों को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने पूछा है कि उनके इलाज से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तक कैसे पहुंचे। यह मामला तब सामने आया है, जब शुभेंदु ने 3 अक्टूबर को आरोप लगाया कि ममता ने 2021 के चुनाव के दौरान अपनी चोट को लेकर गलत दावे किए थे। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे। दरअसल, 10 मार्च…
Read More