इंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली में धरना राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में लिए गए

स्पष्टता न्यूज़

नई दिल्ली। विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च शुरू किया। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया गया। एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे।


राहुल ने कहा था, “वे ज्ञानेश कुमार से मिले बिना कहीं नहीं जाएंगे।” पुलिस जब उन्हें हटाने पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। मंगलवार सुबह 10 बजे संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ विपक्षी दलों का ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे आकाशवाणी के पास रोक दिया था। इसके बाद राहुल-प्रियंका को बस में बैठाया गया, लेकिन दोनों उतरकर परिसर में धरने पर बैठ गए। राहुल का दावा था कि 20 विपक्षी पार्टियों के 300 से ज्यादा सांसद मौजूद थे। इनमें अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अभिषेक बनर्जी शामिल रहे। इंडिया गुट के निर्वाचन भवन तक के मार्च निकालने को लेकर चुनाव आयोग ने अब बयान जारी किया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि ये मत समझना भूल जाएंगे, वक्त बदलेगा-हिसाब होगा। इसे लेकर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, ”जब शांतिपूर्ण विरोध का सामना हिरासत और दुर्व्यवहार से किया जाता है, तो सबसे बड़ा सवाल यही उठता है: सरकार किस बात से डर रही है?”

Related posts

Leave a Comment