मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: राहुल

स्पष्टता न्यूज

नई दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग पास किया तो रविवार को सोनिया समेत राहुल, प्रियंका, अखिलेश, ममता और तेजस्वी बाकी नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे।करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार सीईसी के पद से हटेंगे और जेल जाएंगे। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है

राहुल गांधी ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है। देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की, उसका गला घोंटा है।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बताता हूं कि मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम कहीं नहीं जानें देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे। आपने जो वोट चोरी की है उसके खिलाफ लीगल कार्यवाई होगी। देश को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘न तो मोदी, न ही शाह, वो भी सो नहीं पा रहे। हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है। हमें नफरत नहीं, मोहब्बत फैलानी है। ये प्रोटेस्ट किसी एक पार्टी, एक नेता का नहीं है। ये देश का प्रोटेस्ट है। देश की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।’ रैली से पहले विपक्षी दलों ने मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल और प्रियंका खुली गाड़ी में बातचीत करते नजर आए। रैली से पहले विपक्षी दलों ने मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल और प्रियंका खुली गाड़ी में बातचीत करते नजर आए। रैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और सुप्रिया सुले समेत इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद रहे। 8 नेताओं ने स्पीच दी। एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के विरोध में पिछले 25 दिनों में विपक्ष सातवीं बार एकजुट हुआ। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच 6 बार प्रदर्शन हुए थे। करीब डेढ़ घंटे रैली चली। सभी नेताओं ने आखिर में जय हिंद के नारे लगाए। इसके बाद ग्रुप फोटोशूट कराया गया।

Related posts

Leave a Comment