स्पष्टता न्यूज
नयी दिल्ली। अर्नब चक्रवात के बाद देश में एक नए तूफान का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल खाड़ी में एक नया सिस्टम बना है, जो आने वाले में चक्रवात का रूप ले सकता है।
दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के उत्तर अंडमान सागर व अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर एक लो-प्रेशर बना है, जो अब आगे बढ़ गया है। यह 31 अक्तूबर 2026 को यह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह व अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों पर पर वेल मार्क्ड लो-प्रेशर क्षेत्र के रूप में स्थित है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 6 घंटों में उसी इलाके पर डिप्रेशन में बदल जाएगा, जिसके बाद अगले 24 घंटों में यह और मजबूत होगा और चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और 2 नवंबर 2026 की शाम के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचेगा। अभी यह सिस्टम बन रह है इसलिए इसकी तीव्रता और सटीक रास्ते पर नजर रखना आवश्यक है।
