स्पष्टता न्यूज
नयी दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल कहते हैं कि 2024 का चुनाव अवैध था। मैं कहना चाहता हूं कि 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं थे। 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बनकर आए। अगर 2024 का चुनाव अवैध था तो आप भी अवैध लीडर ऑफ अपोजिशन हैं। रामलीला मैदान में 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने सवाल उठाए। उन्होंने रैली की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कहा कि मैदान में बड़ी संख्या में कुर्सियां खाली थीं। उनके मुताबिक, 28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार खाली थीं।
