स्पष्टता न्यूज़
वाराणसी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह शुभ-अशुभ में विश्वास करते हैं और इस बार खुद चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी के दूसरे नेताओं को चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली बार वह विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन पार्टी को 202 विधायकों का आंकड़ा नहीं मिल सका था। इस बार उन्होंने तय किया है कि वह खुद चुनाव लड़ने के बजाय दूसरों को चुनाव लड़वाएंगे।
2012 में सांसद रहते बने थे मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने वर्ष 2012 का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, तब लोकसभा के सांसद थे। उन्होंने इसी राजनीतिक घटनाक्रम को अपने लिए शुभ बताते हुए कहा कि इस बार भी वही करेंगे, जो उनके लिए शुभ रहा है।
