अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी की कार्रवाई: 510 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, प्लेन भी जब्त

स्पष्टता न्यूज़

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर एक बार फिर बड़ा कानूनी शिकंजा कसा है। जांच एजेंसी ने समूह से जुड़ी कंपनियों के बैंक फ्रॉड मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹510.17 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर लिया है। इस नई कार्रवाई के बाद रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की अब तक कुर्क और जब्त की गई कुल परिसंपत्तियों का आंकड़ा ₹23,100 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह ताजा कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल)/रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी के मामलों में की गई है। इन दो प्रमुख मामलों के तहत संपत्तियों को संलग्न किया गया है:

रिलायंस होम फाइनेंस / कमर्शियल फाइनेंस केस: इस बैंक फ्रॉड मामले में ₹263.05 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की गई है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस बैंक फ्रॉड केस: इस मामले में ₹247.12 करोड़ मूल्य की परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मामलों में कुर्क की गई संपत्तियों में चार्टर्ड विमानों से लेकर औद्योगिक और अचल परिसंपत्तियां शामिल हैं।  महाराष्ट्र में स्थित दो चार्टर्ड विमान, छह भूखंड और एक कार्यालय परिसर शामिल है। तमिलनाडु में स्थित दो पवन चक्कियां, बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी), निवेश और प्राप्य राशियां शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment