अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, गोरखपुर जोन से मांगी गई फोर्स

स्पष्टता न्यूज़

गोरखपुर।

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अन्य अतिविशिष्ट लोगों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गोरखपुर के पास के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित बल चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचकर एसएसपी को अपनी आमद दर्ज कराए। ड्यूटी चार से आठ नवंबर तक रहेगी। आदेश के अनुसार, सात जिलों से कुल 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 100 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तथा 10 महिला मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। वहीं, बस्ती मंडल के स्वास्थ्य विभाग को एएलएस एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी गोरखपुर जोन कार्यालय से 28 अक्तूबर को जारी आदेश के मुताबिक, अयोध्या में पांच से आठ नवंबर तक दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के लिए बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि आवंटित बल चार नवंबर तक अयोध्या पहुंचकर एसएसपी को अपनी आमद दर्ज कराए। ड्यूटी चार से आठ नवंबर तक रहेगी।

Related posts

Leave a Comment