काक्रोच पार्टी ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ जैसी, ठीक से स्प्रे की जरूरत : शुभेंदु अधिकारी

स्पष्टता न्यूज

कोलकाता। नीट पेपरलीक के मुद्दे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है। सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई सीजेपी पर पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी बड़ा अटैक किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कॉकरोच, खटमल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और दिमागी नक्सलियों जैसी बुराइयां कोरोना वायरस की तरह फैल रही हैं। इन पर सही तरीके से ‘स्प्रे’ किया जाना चाहिए ताकि ये और न फैलें। शुभेंदु अधिकारी ने यह बयान अगले शैक्षणिक सत्र से बच्चों के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव का ऐलान करने के मौके पर दिया।

‘कॉकरोच से प्रभावित न हों छात्र’

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में हर साल भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ और वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम उठाए जाने चाहिए ताकि छात्र ‘कॉकरोच जैसी बुराइयों’ से प्रभावित न हों। अधिकारी ने पिछली वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) और तृणमूल कांग्रेस सरकारों पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्होंने लोगों की विरासत, परंपराओं और संस्कृति को मिटा दिया है। सीएम ने कहा ममता बनर्जी ने शिक्षण संस्थानों में नेशनल कैडेट कोर को बंद कर दिया था। सभी शिक्षण संस्थानों में एनसीसी को तुरंत फिर से शुरू किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे छात्रों को सशस्त्र बलों में ‘अग्निवीर’ के रूप में चुने जाने में मदद मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment