सीएम शुभेंदु का आदेश
स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। बीजेपी नेत्री और सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील नाजिया इलाही खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें कथित तौर पर कई बार जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया है। अब उनकी सुरक्षा में पहले के एक गार्ड के बजाय चार गार्ड तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री ने खुद इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने नाजिया इलाही खान से बातचीत की है और सुरक्षा निदेशक को उनकी सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जहां तक मेरी बात है, तो मैं न तो चिंतित हूं और न ही डरा हुआ हूं। हम राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं।
नाजिया इलाही खान को नाजिया सनातनी के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इस महीने उन्हें व्हाट्सएप के जरिए भी कथित तौर पर धमकी भरे संदेश मिले थे। इन घटनाओं के मद्देनजर पश्चिम बंगाल सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नाजिया इलाही खान वर्ष 2017 में तीन तलाक मामले के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से जुड़ी याचिका में इशरत जहां का पक्ष रखा था। इसके बाद वर्ष 2018 में वह बीजेपी में शामिल हो गईं। वहीं बांग्लादेशी कपल की मक्का में की गई हरकत और फिर सजा ए मौत पर नाजिया खान ने इसे सही बताया था। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि इस्लामिक शरायत, कुरानिक रसुमात और जो इस्लामिक पनिशमेंट है उसके हिसाब से गल्फ कंट्रीज ने बिल्कुल सही किया है। जैसे हम भारत देश में रहते हैं तो संवैधानिक दायरे में हमें रहना पड़ता है और रहना चाहिए। अगर हम देश के कानून का उल्लंघन करेंगे तो हम बिहाइंड द बार जाएंगे। उसी तरीके से गल्फ कंट्री सऊदी अरबिया मक्का मुअजमा मदीना मुनव्वरा जहां पर इस्लामिक कानून चलता है उस इस्लामिक कानून का उल्लंघन बर्दाश्त के काबिल तो नहीं है।
