स्पष्टता न्यूज
नयी दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब के कारण पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के तट (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच) से टकरा सकता है। यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, जिस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किमी/घंटा और झोंके 140 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने 5 जिलों में मंगलवार और बुधवार (27-28 अक्टूबर) को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलावा एमपी-यूपी समेत करीब 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।
तटीय और निचले इलाकों से लगभग 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने की तैयारी है। ओडिशा में 300 से अधिक और कुल मिलाकर कई बचाव दल तैनात किए गए हैं।
