बैंक ऑफ इंडिया, बारासात आंचलिक कार्यालय में हिन्दी माह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

स्पष्टता न्यूज़

बैंक ऑफ इंडिया, बारासात आंचलिक कार्यालय में दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को हिन्दी माह के समापन अवसर पर हिन्दी माह समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आंचलिक प्रबंधक श्री अमलेन्दु अमर एवं सहायक महाप्रबंधक श्रीमती सुषमा अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के अनुसंधान अधिकारी श्री ओम प्रकाश प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


समारोह के दौरान हिन्दी माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में गीत गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में आंचलिक प्रबंधक श्री अमलेन्दु अमर ने कहा कि बैंक में आपसी संवाद हिन्दी में करने तथा अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने का निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है और ग्राहकों से उनकी स्थानीय भाषा में संवाद करने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव स्थापित हो सके।


कार्यक्रम के दौरान हिन्दी माह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का समापन सहायक महाप्रबंधक श्रीमती सुषमा अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


कार्यक्रम ने राजभाषा हिन्दी के प्रति स्टाफ में उत्साह, सहभागिता एवं कार्यस्थल पर हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग की भावना को और सुदृढ़ किया।

Related posts

Leave a Comment