दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को 2013 के एक प्रदर्शन से जुड़े मामले में नोटिस भेजा है। पुलिस ने उन्हें गवाह के तौर पर जांच में शामिल होने को कहा है। पुलिस ने उनसे अपनी सुविधा के अनुसार जांच अधिकारी से मिलने का समय और जगह बताने को कहा है।

स्पष्टता न्यूज पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने एक मामले में नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने और जांच अधिकारी को सहयोग देने के लिए कहा है। यह मामला 9 अप्रैल 2013 को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दर्ज एक FIR से जुड़ा है। संसद मार्ग थाने में दर्ज हुई थी FIR इस घटना को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में FIR नंबर 057/2013 दर्ज की गई थी। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की…

Read More

“क्या पुलिस का काम सिर्फ अपनी जेब में बंदूक रखना है?” चौथे ‘एनकाउंटर’ के बाद, सुवेंदु का कहना है कि बलात्कारियों, घुसपैठियों या नशे के आदी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

स्पष्टता न्यूज मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून का राज स्थापित हो गया है। नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है और अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। सरकार ने पुलिस को कुछ क्षेत्रों में ‘पूरी छूट’ (फ्री हैंड) दे दी है। राज्य में पिछले पांच महीनों में यह चौथा पुलिस ‘एनकाउंटर’ है। सोमवार को, उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में, एक नाबालिग लड़की के बलात्कार और हत्या का आरोपी, दूसरे राज्य में भागने की कोशिश करते समय कथित तौर पर पुलिस पर गोली…

Read More

जेमिमा रोड्रिग्स की टीम इंडिया में वापसी

स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हो गई है। BCCI ने सोमवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट की टीमें घोषित कीं। जेमिमा को तीनों टीमों में जगह मिली है। वे अगस्त में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर हो गई थीं। उनके अलावा अमनजोत कौर की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को भी इसी फॉर्मेट के लिए चुना गया है। भारत का यह दौरा 9…

Read More

बंगाल में भतीजी से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की भतीजी से रेप-मर्डर के आरोपी दिलीप रॉय की सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रायगंज के परापुकुर गांव में उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, जो पुलिस वैन के टायर में लगी। जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के बाद से फरार आरोपी की चार दिन से तलाश…

Read More

देशभर में दिवाली की रात आग से 23 मौतें

मध्‍यप्रदेश में 13 की जान गई, महाराष्ट्र में एक ही परिवार के 6 की मौत मुंबई/दिल्ली/नागपुर/जयपुर/जम्मू। दिवाली की रात देश के कई शहरों में पटाखों और अन्य कारणों से लगी आग में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश में हुईं, जहां तीन अलग-अलग घरों में आग लगने से 13 लोगों की जान चली गई।वहीं महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक मकान में रहने वाले परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मुंबई के लोखंडवाला में आग…

Read More

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पर शक

स्पष्टता न्यूज़ रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को टीवी एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। उनके गले के नीचे गोली लगी थी। राबिया के पति ने दावा किया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उसे पता नहीं था कि पिस्टल में गोली भरी हुई है। हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल हुई बंदूक भी बरामद कर ली है। घटना के समय बेटियां…

Read More

ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया

स्पष्टता न्यूज़ वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार की वजह इजराइल को बताया है। उन्होंने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ में कहा कि इजराइल को लेकर अमेरिकी लोगों में बहुत नाराजगी है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी लोग इजराइल को भले ही पसंद नहीं करते, लेकिन हमारी सरकार इजराइल के काफी करीब है। ट्रम्प ने हार की और दूसरी भी वजहें गिनाईं। उन्‍होंने कहा कि सबसे पहली बात, मैं चुनाव नहीं लड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को रिपब्लिकन पार्टी के कुछ…

Read More

कालीपूजा की धूम: दक्षिणेश्वर से लेकर नैहाटी की प्रसिद्ध ‘बबड़ो मां’ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

स्पष्टता न्यूज़ बैरकपुर। कालीपूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। दक्षिणेश्वर मां भवतारिणी मंदिर से लेकर उत्तर 24 परगना के नैहाटी की ऐतिहासिक ‘बड़ो मां’ के दरबार तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर आगामी दिनों में सभी के जीवन में सुख, शांति व मंगल कामना की प्रार्थना की। दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए…

Read More

हुतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमला किया:रियाद में तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान

स्पष्टता न्यूज़ रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को मिसाइल हमला हुआ। इसके चलते तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। हमले का आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाया गया है। सऊदी सेना ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई 2 बैलिस्टिक और 2 क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया गया है। सऊदी के मुताबिक अरामको की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने फिलहाल अरामको की बिल्डिंग पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिल सना में हुई लगातार दो एयरस्ट्राइक के…

Read More

जब पाकिस्तान के अपने घर पहुंच इमोशनल हुए थे लालकृष्ण आडवाणी

99 वर्ष के हुए, 100वें वर्ष में प्रवेश किया नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। साल 1927 में आज के ही दिन अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। रविवार को वह 99 वर्ष के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। साल 1927 में आज के ही दिन अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। रविवार को वह 99 वर्ष के…

Read More