स्पष्टता न्यूज़
रावलपिंडी। पाकिस्तान के रावलपिंडी में रविवार को टीवी एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली लगने से मौत हो गई। उनके गले के नीचे गोली लगी थी। राबिया के पति ने दावा किया कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई थी। उसे पता नहीं था कि पिस्टल में गोली भरी हुई है। हालांकि, राबिया के भाई की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोली चलाने में इस्तेमाल हुई बंदूक भी बरामद कर ली है। घटना के समय बेटियां नानी के साथ थीं।
राबिया अहसान की 13 और 11 साल की दो बेटियां हैं। रावलपिंडी के सिटी पुलिस अधिकारी हसन सुखेरा ने बताया कि जब गोली चली तब राबिया की दोनों बेटियां घर के लॉन में अपनी नानी के साथ बैठी थीं। पुलिस ने घर में काम करने वाले एक कर्मचारी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने सदर बेरूनी थाने में हत्या का केस दर्ज किया है। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम घर से सबूत जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
