स्पष्टता न्यूज
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने 13 साल पुराने एक मामले में नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने और जांच अधिकारी को सहयोग देने के लिए कहा है। यह मामला 9 अप्रैल 2013 को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में दर्ज एक FIR से जुड़ा है।
संसद मार्ग थाने में दर्ज हुई थी FIR
इस घटना को लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में FIR नंबर 057/2013 दर्ज की गई थी। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 186, 353, 332, 147, 149 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय SFI के तत्कालीन महासचिव और वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
जांच में सहयोग के लिए मांगा गया समय
अब इसी पुराने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी से गवाह के तौर पर पूछताछ और जानकारी लेने के लिए संपर्क किया है। सोमवार को संसद मार्ग थाने की पुलिस की ओर से उन्हें नोटिस देने की कार्रवाई की गई। पुलिस उनसे जांच में सहयोग के लिए समय मांग रही है।
