स्पष्टता न्यूज़ कैलिफोर्निया। लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा हैरी बॉक्सर अमेरिका में धर लिया गया है। एक समय था, जब हैरी अपने गांव चतरपुरा से जयपुर बॉक्सिंग सीखने पहुंचा था। बॉक्सिंग में बढ़िया प्रदर्शन के कारण उसे यहां हैरी बॉक्सर नाम मिल गया, जबकि उसका असली नाम हरीचंद था। लेकिन बॉक्सिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की जगह हैरी अपराध के दलदल में फंसता चला गया। जनवरी के महीने में मुंबई का मौसम हल्की सुखद गुलाबी ठंड का अहसास करा रहा था। 31 जनवरी 2026 की रात रोज की तरह…
Read MoreMonth: November 2026
हमारे ऊपर बुलडोजर चला दीजिए-ममता
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके कालीघाट स्थित आवास और पाटुआपाड़ा इलाके की ओर जाने वाली गली को अवरुद्ध कर रहे थे। इससे इलाके में होने वाली पारंपरिक पूजा के रास्ते में रुकावट आई। उन्होंने प्रशासन पर इस बाधा को होने देने का आरोप लगाया और कहा कि यह पूरी तरह से अवैध है। आगे बढ़िए। हमारे ऊपर, हमारे शरीरों के ऊपर अपने बुलडोजर चला दीजिए। ममता ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर लोगों को अपने…
Read Moreबंगाल सीएम ने को हरभजन सिंह ने दी तोहफे में ऑटोग्राफ वाली जर्सी
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दिग्गज पूर्व स्पिनर ने मुख्यमंत्री को दिवाली के तोहफे के रूप में टीम इंडिया की एक ऑटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस उपहार के लिए आभार जताया और कहा कि यह पल खेल की लोगों को एकजुट करने की शक्ति को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि धनतेरस और काली पूजा…
Read Moreअभिषेक बनर्जी के घर आधी रात हमला, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर हिंसा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को पीटा। इस हिंसा में आठ लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में कोलकाता पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में विपक्षी कार्यकर्ताओं, कोलकाता पुलिस और उच्च न्यायिक संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज सुबह मैंने रेकी का वीडियो जारी किया। उसके ठीक…
Read Moreअमिताभ बच्चन की बिगड़ी सेहत: ‘केबीसी 18’ की शूटिंग से लिया अस्थाई ब्रेक
स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब सेहत के चलते अभिनेता ने केबीसी 18 की शूटिंग से ब्रेक लिया है। कुछ वक्त आराम करने के बाद एक्टर के अगले हफ्ते तक सेट पर वापसी की खबर है। अभिनेता अमिताभ बच्चन चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लंबे वक्त से होस्ट कर रहे हैं। इन दिनों वे इसके 18वें सीजन की कमान संभाले हुए हैं। मगर, खबर है कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। सेहत संबंधी कारणों के चलते…
Read Moreराजनाथ सिंह ने सुकना में जवानों संग मनाई दिवाली
स्पष्टता न्यूज़ सिलीगुड़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित सुकना मिलिट्री कैंप में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई और उनके साथ ‘बड़ा खाना’ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर को देश का ‘पहला सिरा’ बताते हुए कहा कि आज के समय में युद्ध के तरीके पूरी तरह बदल चुके हैं और दुश्मन ड्रोन, साइबर हमले व सोशल मीडिया पर अफवाहों के जरिए हाइब्रिड वॉर लड़ रहा है। उन्होंने सैनिकों की वीरता की सराहना की और उनके परिवारों के कल्याण की जिम्मेदारी लेने…
Read Moreदीपोत्सव पर भगवान श्रीराम के रंग में रंगी अयोध्या नगरी, सरयू तट पर जले 30 लाख खुशियों के दीप
स्पष्टता न्यूज़ अयोध्या। उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी इस समय दीपोत्सव से जगमग है। सरयू तट पर करीब 30 लाख दीये जलाकर कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का लगातार आयोजन हो रहा है। दीपावली से एक दिन पहले होने वाले आयोजन में इस बार भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीरामलला की आरती की। इस मौके…
Read Moreहाथ में जॉब ऑफर है, फिर भी नौकरी नहीं!
बर्दवान मेडिकल कॉलेज का भर्ती पैनल रद्द कर दिया गया है; उंगलियां खुद मंत्री की ओर उठ रही हैं। स्पष्टता न्यूज बर्दवान: हाथ में नौकरी का ऑफर लेटर होने के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है। बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती का पूरा पैनल ही अचानक रद्द कर दिया गया है। इससे सैकड़ों नौकरी उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटक गया है। नौकरी के उम्मीदवार इस बात का कोई संतोषजनक जवाब नहीं पा रहे हैं कि भर्ती पैनल को अचानक क्यों रद्द कर दिया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों…
Read Moreइस राज्य में जारी हुई सख्त चेतावनी
बिना परमिशन पटाखे जलाए तो 6 महीने की जेल! स्पष्टता न्यूज आइजोल: पटाखे जलाने को लेकर देश में सबसे सख्त कानून मिजोरम में लागू हो गया है। राज्य सरकार ने चेतावनी जारी की है कि बिना परमिशन पटाखे जलाने, रखने या इस्तेमाल करने पर जेल तक हो सकती है। इस कानून को राज्य विधानसभा ने अगस्त में पारित किया था और सितंबर में नोटिफाई किया गया. इस कानून का मकसद आतिशबाजी और उससे संबंधित सामग्रियों के इस्तेमाल, भंडारण और बिक्री को रेगुलेट करना है. मिजोरम में पटाखों के इस्तेमाल को…
Read Moreसंतरागाछी पुल के पास निर्माणाधीन खंभे का लोहे का ढांचा झुका, बड़ा हादसा टला – यातायात बाधित
स्पष्टता न्यूज हावड़ा: संतरागाछी पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन एक खंभे का लोहे का ढांचा संतरागाछी पुल की ओर झुक गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना के कारण यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कोलकाता से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की ओर जाने वाले वाहनों को संतरागाछी पुल से होकर गुजरना पड़ता है। पुल के जिस हिस्से से रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर नीचे उतरता है, वहां एक एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए कंक्रीट के खंभे का…
Read More