स्पष्टता न्यूज़
नई दिल्ली। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक संसद आयोजित करेगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘महाभियोग’ चलाएंगे।
इस कार्यक्रम में राहुल, प्रियंका समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले किया जा रहा है। विपक्ष ण्सआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पब्लिक महाभियोग की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी। प्रक्रिया की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचीं। उन्होंने 1 नवंबर को होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
