तसलीमा नसरीन ने बंगाल सरकार से मांगेंगी स्थायी निवास की अनुमति

स्पष्टता न्यूज

कोलकाता। बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने कोलकाता में स्थायी रूप से रहने की इच्छा जताई है। एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता आईं तसलीमा ने कहा कि 32 साल से अपने देश नहीं जा पाने के कारण कोलकाता को ही अपना देश मानती हैं। यहां आने पर उन्हें अपने शहर और अपने देश में लौटने जैसा महसूस होता है। वह दोबारा कोलकाता में स्थायी रूप से रहना चाहती हैं और इसके लिए सरकार से अनुमति मांगेंगी।


तसलीमा ने आगे कहा कि बंगाल के प्रति प्रेम के कारण ही उन्होंने यूरोप छोड़ दिया था। कोलकाता में स्थायी रूप से नहीं रह पाने का उन्हें आज भी दुख है। अगर जीवन के बचे हुए साल यहां बिता सकीं तो उनका जीवन सार्थक हो जाएगा। यहां स्थायी रूप से रहने का फैसला अकेले उनके हाथ में नहीं है। अगर बंगाल सरकार अनुमति देती है तो वह निश्चित रूप से कोलकाता में रहेंगी। इसके लिए सरकार से अनुरोध करेंगी। कोलकातावासियों से उन्हें इतना प्यार मिला है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

Related posts

Leave a Comment