सऊदी अरब घुटनों पर आया, हूतियों को 1 अरब डॉलर का ऑफर, मान ली हार?

स्पष्टता न्यूज

क्‍का। सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमले… रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाती मिसाइलें… आरामको के तेल ठिकानों पर विस्फोटकों से लदे ड्रोन हमलों का खतरा… और मक्का-मदीना के ऊपर से गुजरती मिसाइलों के बीच सुलगता हुआ युद्ध! लेकिन इसी तनाव के बीच सऊदी अरब को लेकर एक ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसने पूरे मिडिल ईस्ट की राजनीति में हलचल मचा दी है।

जिस सऊदी अरब के पास बेशुमार दौलत है… आधुनिक हथियारों का विशाल जखीरा है… जिस सऊदी अरब ने हूतियों के खिलाफ वर्षों तक सैन्य अभियान चलाया… क्या आज वही सऊदी अरब अपने दुश्मनों के हमले रुकवाने के लिए अरबों डॉलर खर्च करने पर विचार कर रहा है? एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हूतियों के हमले रोकने के लिए सऊदी अरब एक अरब डॉलर तक देने के संभावित समझौते पर विचार कर सकता है।

यानी जिस दुश्मन को रोकने के लिए अब तक हथियारों की ताकत दिखाई गई, क्या अब उसे धन देकर शांत करने की कोशिश होगी? क्या सऊदी अरब के सामने विकल्प कम पड़ते जा रहे हैं? क्या ईरान के समर्थन वाले हूतियों ने रियाद को ऐसी रणनीतिक चुनौती में फंसा दिया है, जहां युद्ध जारी रखने की कीमत भी भारी है और शांति के लिए समझौता करना भी आसान नहीं? 

Related posts

Leave a Comment