स्पष्टता न्यूज़
नयी दिल्ली। प्रकाश पर्व पर देशभर में आतिशबाजी और दीपों की रोशनी के बीच दिवाली का जश्न मना। अयोध्या में दिवाली पर भव्य उत्सव हुआ और राम मंदिर जगमगा उठा।, श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और सरयू के तट पर आरती भी हुई।
श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक रविवार को दीपावली के पावन पर्व पर एक बार फिर आस्था, प्रकाश और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। भगवान राम की आरती और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा घंटाघर परिसर गूंज उठा और हजारों दीपों की जगमगाहट से कश्मीर का दिल हुआ रोशन। इस भव्य दीपोत्सव के लिए शनिवार शाम को ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भक्त हनुमान के विग्रहों से सुसज्जित भव्य रामरथ लाल चौक पहुंच चुका था। रविवार शाम को विशेष पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने राम परिवार के दर्शन किये। शनिवार शाम जैसे ही रामरथ लाल चौक के घंटाघर परिसर में दाखिल हुआ, वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। रविवार शाम को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के लिए घंटाघर के चारों ओर रंगोली और दीपकों की सुंदर शृंखलाएं सजाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी शाम ढलते ही सैकड़ों स्थानीय नागरिक, देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटक और सुरक्षा बलों के जवान एक साथ मिलकर हजारों मिट्टी के दीये जलाए। अयोध्या के सरयू घाट पर दिवाली की शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु इस आरती में शामिल हुए। श्री राम जन्मभूमि मंदिर को भी जगमगाती रोशनी से सजाया गया।
अयोध्या में पूरा वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। शाम होते ही श्री राम जन्मभूमि मंदिर को भी जगमगाती रोशनी से सजाया गया। मंदिर परिसर में की गई विशेष विद्युत सज्जा मनमोहक लग रही थी। यह सजावट दिवाली के उत्सव को और भी भव्य बना रही थी। मंदिर के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
