स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आई है। उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में पुलिस ने रेप के आरोपी का एनकाउंटर किया है। बलात्कार और हत्या के आरोपी प्रहलाद दास को सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में मार गिराया गया।
11वीं की 17 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद पिछले हफ्ते हत्या कर दी गई थी। कहा जा रहा है कि आधी रात आरोपी को घटनास्थल पर रीकंस्ट्रक्शन के लिए ले जाया गया था, वहां उसने पुलिसवालों की रिवॉल्वर छीकर भागने की कोशिश की और इसी दौरान उसका एनकाउंटर किया गया। हालांकि राज्य पुलिस ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रहलाद दास को गिरफ्तारी के बाद, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी अपराध स्थल पर ले जाया गया था ताकि घटनाक्रम को फिर से समझा जा सके। इसी दौरान, आरोपी ने अचानक तड़के 3 बजे से 3:30 बजे के बीच, पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली। बाद में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।
