बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जद यू ने पार्टी से निकाला

स्पष्टता न्यूज

पटना। बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। अनंत सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक  अनंत सिंह  और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल कानून) या पार्टी निर्देशों की अवहेलना के तहत अनंत सिंह  की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया है। पार्टी ने सिफारिश कर दी है, लेकिन उनकी विधायकी जाएगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला विधानसभा अध्यक्ष पर निर्भर करता है। केवल पार्टी से निकाले जाने मात्र से अपने आप किसी विधायक की सदस्यता रद्द नहीं हो जाती, जब तक कि विधानसभा अध्यक्ष इस पर कोई औपचारिक फैसला न लें।

Related posts

Leave a Comment