स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इस पद के साथ राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में इस चक्रवर्ती की अहम भूमिका तय हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी…
Read MoreYear: 2026
रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल
स्पष्टता न्यूज़ स्टॉकहोम। फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन व जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई को 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसकी घोषणा की। दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। हेनरी कागन ने रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित…
Read Moreप्रियंका गांधी का दावा- महिला पुलिस कर्मियों ने मुझे खरोंचा और जमीन पर गिराया
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को बुधवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं और उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों पर खरोंचने और प्रदर्शनकारियों को जमीन पर गिराने का आरोप लगाया। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटा दिया।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल…
Read Moreभारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा : मोदी पीएम और सीएम पद पर 25 साल पूरा कर रिकॉर्ड बनाया
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली/वडनगर। ‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।’ पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का बार-बार जिक्र किया। उन्होंने एक घंटे की स्पीच में कहा, ‘जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।’ उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों…
Read Moreमेलोनी को अपनी आवाज चोरी होने की फिक्र, AI से बचने के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दिया
स्पष्टता न्यूज़ रोम! इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपनी आवाज को गलत तरीके से इस्तेमाल होने से बचाने के लिए उसे ट्रेडमार्क कराने का आवेदन किया है। उनका यह कदम AI डीपफेक के खतरे से बचने के लिए है। मेलोनी ने यूरोपीय संघ के बौद्धिक संपदा कार्यालय (EUIPO) में यह आवेदन किया है। आवेदन के साथ मेलोनी ने करीब 4 सेकंड की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जमा की है। इसमें वह इतालवी भाषा में दो बार कहती हैं- लो सोनो जॉर्जिया यानी मैं जियोर्जिया मेलोनी हूं। मेलोनी की 2021 में…
Read Moreस्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की कप्तान
स्पष्टता न्यूज़ मुंबई! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान नियुक्त किया है। वह हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान संभालेंगी। मंधाना लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। बल्लेबाजी में उनके शानदार प्रदर्शन और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव को देखते हुए उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read More2026 का फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को मिला स्टॉकहोम
स्पष्टता न्यूज़ बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को 2026 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार अंतरिक्ष से धरती तक आने वाले बेहद ताकतवर न्यूट्रिनो को पकड़ने और उनके बारे में पता लगाने में अहम काम के लिए दिया गया है। उन्होंने दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में न्यूट्रिनो पकड़ने वाली आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी बनाने का विचार दिया था। नोबेल पुरस्कार के विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी। 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब…
Read Moreबेटी की हत्या की, एआई से पूछा- सबूत कैसे मिटाएं?
स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। महाराष्ट्र के सातारा शहर में पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी 17 साल की बेटी की हत्या के आरोप में एक शिक्षक पिता को गिरफ्तार किया गया है। सातारा के गोडोली इलाके के स्वराज्यनगर में हुई इस वारदात के बाद आरोपी ने अपने जुर्म के सबूत मिटाने के लिए एआई की मदद लेने की कोशिश की। उसने एआई से पूछा कि बेटी की हत्या के बाद सबूत कैसे मिटाए जा सकते हैं। हालांकि, एआई ने आपराधिक काम में मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने…
Read Moreनंदीग्राम में 79 व रेजीनगर में 78.42 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार, बाद में रिहा
स्पष्टता न्यूज़ नयी दिल्ली। आज तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव के मतदान कराए गये। पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुदुचेरी की एक विधानसभा सीट के अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट खाली होने के कारण उपचुनाव कराए गये। बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम में 79.39 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में शाम 5 बजे तक 78.42 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग शांतिपूर्ण रही और…
Read Moreएयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे वायुसेना प्रमुख
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर एयर चीफ मार्शल के पद पर कार्यभार संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर रहेंगे। वह मौजूदा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। एयर मार्शल दीक्षित फिलहाल वायुसेना के उप प्रमुख हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। करीब चार दशक…
Read More