स्पष्टता न्यूज
करवाचौथ पर आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक हर चीज की तैयारी पहले से शुरू हो जाती है। साड़ी पहनने वाली हैं तो ब्लाउज का बैक डिजाइन आपके लुक में बड़ा फर्क ला सकता है। खासकर जब साड़ी का पल्लू थोड़ा साइड में हो, तो बैक डिजाइन आसानी से हाइलाइट होता है।
इस बार सिंपल डीप बैक से आगे बढ़कर डोरियों, की-होल, स्ट्रैप्स और अलग-अलग कट वाले मॉडर्न डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको ब्लाउज में थोड़ा ग्लैम टच पसंद है, तो डोरियों के जाल वाला बैक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें पीछे कई पतली डोरियां क्रॉस करके लगाई जाती हैं, जिससे बैक पर एक स्टाइलिश पैटर्न बन जाता है। इस डिजाइन की खास बात ये है कि सामने से ब्लाउज सिंपल रखते हुए भी पीछे का लुक काफी खास दिखता है। करवाचौथ की सिल्क, सैटिन या शिमर साड़ी के साथ ये डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। डोरियों का कलर ब्लाउज से मैच रखें तो लुक और क्लीन लगेगा। की-होल बैक डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें बहुत ज्यादा डीप बैक नहीं चाहिए, लेकिन ब्लाउज में कुछ मॉडर्न ट्राई करना है। इसमें ब्लाउज के पीछे बीच में छोटा या थोड़ा बड़ा गोल या ओवल शेप का कट दिया जाता है। ऊपर या नीचे छोटी डोरी लगाकर इसे और स्टाइलिश बनाया जा सकता है।
करवाचौथ के लिए अगर आपकी साड़ी काफी हैवी है, तो इस तरह का बैक डिजाइन लुक को बैलेंस कर सकता है। छोटे स्टड या झुमके के साथ ये काफी क्लासी लगेगा।
