स्पष्टता न्यूज
फैंस को लंबे समय से ‘रामायण’ का इंतजार था। आखिरकार ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में सज चुकी है। फिल्म ‘रामायण’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को देशभर में कुल 13,899 शो में दिखाया जा रहा है। पहले दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक भारत में 54.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी वर्जन ने 11,485 शो के जरिए 40.48 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, कन्नड़ में 701 शो से 6.23 करोड़ रुपये, तेलुगु में 942 शो से 4.99 करोड़ रुपये और तमिल में 490 शो से 1.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। मलयालम वर्जन ने 281 शो के जरिए 1.28 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इस तरह फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 64.84 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 54.95 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, पहले दिन की फाइनल कमाई के आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
