स्पष्टता न्यूज
अहमदाबाद। राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता नगर में आयोजित परेड में शामिल हुए। इस दौरान पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 426.71 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में देश की एकता, विविधता और सामूहिक शक्ति की झलक देखने को मिली। परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री एकता नगर के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 426.71 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता नगर में कुल 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 307.83 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 118.88 करोड़ रुपये की करीब आठ परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल था।
