स्पष्टता न्यूज़
वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी के नमो घाट पहुंचे. भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर आज आसमान में शौर्य और पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला. यहां पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर आयोजित होने वाले हवाई प्रदर्शन को देखा.
वायुसेना के शो में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। पीएम ने 7 किमी रोड शो भी किया। वाराणसी के नमो घाट पर ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया. यह फॉर्मेशन भारतीय वायु सेना की बेहतरीन एयरबोर्न असॉल्ट (हवाई हमले) और स्पेशल ऑपरेशंस क्षमताओं को दर्शाता है. पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने भी एयर शो देखा।
