आशुतोष दीक्षित बने 29वें वायुसेना प्रमुख

स्पष्टता न्यूज

नयी दिल्‍ली। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने देश के नए वायुसेना प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है। 3300+ घंटे की उड़ान, मिराज-2000 और तेजस का अनुभव रखने वाले नए आईएएफ चीफ ने आपरेशन सिंदूर में भी हिस्‍सा लिया था। वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्तूबर को पदभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अगले एयर चीफ मार्शल का पदभार संभाला है। अपने करीब 40 साल के वायुसैनिक के तौर पर करियर में एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने कई बड़े सम्मान और उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वायुसेना में उन्हें एयरक्राफ्ट उड़ाने में सबसे पारंगत और अनुभवी वायुसैनिक के तौर पर पहचाना जाता है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का सैन्य करियर लगभग चार दशकों का रहा है, जिसमें उन्होंने कई अहम अभियानगत, कमान संभालने से जुड़े और स्टाफ के पदों पर सेवाएं दी है। 

Related posts

Leave a Comment