स्पष्टता न्यूज
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर अब और सतर्कता बरती जा रही है। हाल ही में उनके लिए एक धमकी भरा मेल भी भेजा गया था। अब इसके बाद उनकी सिक्योरिटी को और भी टाइट कर दिया गया है। एक्टर अमिताभ बच्चन हर रविवार फैंस से मिलने के लिए अपने घर जलसा से बाहर आते हैं। इस दौरान उनके घर के बाहर भारी संख्या में फैंस की भीड़ जमा होती है। इसके अलावा बीते दिनों अमिताभ बच्चन को धमकी भी मिली थी। अब इन सब मामलों को देखते हुए एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पिछले रविवार एक फैन सुरक्षा घेरा पार कर अमिताभ तक पहुंच गया था। इससे पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि अमिताभ बच्चन के मुंबई वाले बंगले को निशाना बनाया गया है। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके के एक स्कूल को मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और भी टाइट कर दिया गया। अब हर रविवार अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर जमा होने वाले फैंस से ग्लास शील्ड के पीछे से मिलेंगे।
