जेमिमा रोड्रिग्स की टीम इंडिया में वापसी

स्पष्टता न्यूज़

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हो गई है। BCCI ने सोमवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट की टीमें घोषित कीं।

जेमिमा को तीनों टीमों में जगह मिली है। वे अगस्त में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान से बाहर हो गई थीं। उनके अलावा अमनजोत कौर की भी टी-20 टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को भी इसी फॉर्मेट के लिए चुना गया है।

भारत का यह दौरा 9 से 30 दिसंबर तक चलेगा। इसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। स्मृति मंधाना तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगी। टेस्ट में यह उनका कप्तान के तौर पर पहला मुकाबला होगा। जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में खेले जा रहे विमेंस हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वे साउदर्न ब्रेव की ओर से खेल रही थीं। चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे महिला एशिया कप, एशियन गेम्स और जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे-टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल सकीं।

Related posts

Leave a Comment