99 वर्ष के हुए, 100वें वर्ष में प्रवेश किया
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। साल 1927 में आज के ही दिन अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। रविवार को वह 99 वर्ष के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। साल 1927 में आज के ही दिन अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। रविवार को वह 99 वर्ष के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। एक सिंधी हिंदू परिवार में पैदा हुए लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। साल 2005 में लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान की यात्रा पर गए थे। इस दौरान वह कराची स्थित अपने पुराने घर में भी पहुंचे थे। उनका यह घर पारसी कॉलोनी में था। जब आडवाणी अपने पुराने घर पहुंचे तो वह काफी इमोशनल हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि आठ नवंबर 1927 को अविभाजित भारत के कराची में जन्मे आडवाणी ने भारत को अपना घर बनाने से पहले बंटवारे की उथल-पुथल को करीब से देखा था। उन्होंने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में प्रवेश किया और बाद में 1951 में स्थापित जनसंघ से जुड़ गए। वह भाजपा के मुख्य निर्माताओं में से एक के रूप में उभरे। उन्होंने कई बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली और पूरे देश में भाजपा के राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी। उनके राजनीतिक सफर, विशेष रूप से 1990 की ‘रथ यात्रा’ ने भाजपा की राष्ट्रीय राजनीतिक स्थिति को बदलने और देश की राजनीतिक चर्चा की दिशा को नया रूप देने में मदद की। बाद में, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने 2002 से 2004 तक उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियां संभालीं। आडवाणी को 2015 में ‘पद्म विभूषण’ और 2024 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया।
जब पहुंचे थे कराची वाले अपने घर
आडवाणी पाकिस्तान के कराची स्थित पारसी कॉलोनी के मोहट्टा पैलेस में रहते थे। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो बंटवारे के बाद आडवाणी, पाकिस्तान में रुकने के बजाए परिवार के साथ भारत चले आए। साल 2005 के जून महीने में लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान गए थे। द डॉन ने इसके बारे में खबर लिखी थी। उस वक्त आडवाणी ने मीडिया से कहा कि करीब 60 के बाद अपने जन्मस्थान पर आकर वह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए। तब पाकिस्तान में आडवाणी का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। आडवाणी ने भी उन्हें इसी अंदाज में रिस्पांस किया था।
