अयोध्या में दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड, 56 घाट पर जलेंगे 30 लाख दीपक, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

स्पष्टता न्यूज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां हो रही हैं। इस दीपोत्सव पर नया रिकॉर्ड भी बनने जा रहा है। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सरयू के 56 घाट पर 30 लाख दीपक जलेंगे। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। राम नगरी में इस बार 10वें दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की बड़े स्तर पर तैयारी की गई है और इस बार नया रिकॉर्ड भी बनने जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अयोध्या में 35 हजार स्वयंसेवकों ने 56 घाट पर 30 लाख दीपक सजाए हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा दीपोत्सव होने जा रहा है। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले ये आखिरी दिवाली है।

सरयू के 56 घाटों को सजाया गया

राम की नगरी अयोध्या में योगी सरकार का दसवां दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य और यादगार तरीके से मनाया जा रहा है। सरयू के 56 घाटों को 30 से 33 लाख दीपक से सजाया गया है। 35 हजार स्वयंसेवकों ने सरयू के घाटों को सजाया है। शुक्रवार को राम की पैड़ी समेत सभी घाटों पर दीपोत्सव का फाइनल रिहर्सल होगा और कल सरयू के तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment