सऊदी अरब में घुसकर पहली बार हूतियों ने किया हमला, सैनिकों के हथियार लूटकर भागे

स्पष्टता न्यूज़

सना। यमन के हूती विद्रोहियों ने हाल के महीनों में सीमा पार सऊदी अरब में कई बड़े हमले किए हैं। उन्होंने राजधानी रियाद समेत सऊदी अरब के कई बड़े शहरों पर हवाई हमलों के अलावा सीमा पार जमीनी सैन्य अभियान भी चलाए है। मिडिल ईस्ट आई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर बॉर्डर आउटपोस्ट को निशाना बनाया है। उन्होंने यमन सीमा से सटे कई सऊदी आउटपोस्ट पर हमले किए हैं और हथियार लूटकर वापस भाग गए हैं। इससे सऊदी अरब की यमन से लगी सीमा पूरी तरह असुरक्षित हो गई है।

मिडिल ईस्ट आई ने कुछ पश्चिमी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अक्टूबर के अंत में हूती विद्रोहियों ने कम से कम एक बार सऊदी अरब के बॉर्डर आउटपोस्ट पर हमला किया था। ऐसे अभियानों में वे सऊदी अरब की बॉर्डर फोर्स के इस्तेमाल किए जाने वाले छोटे हथियार लूट रहे हैं। इसके अलावा हूती विद्रोही सऊदी अरब की सेना के सर्विलांस उपकरणों को भी निशाना बना रहे हैं, जो यमन में विद्रोहियों के गतिविधियों की निगरानी में काम आते हैं।

Related posts

Leave a Comment