CM रेखा गुप्ता ने दिया पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को तोहफा, न्यूनतम 18,000 रुपये मासिक वेतन और महंगाई भत्ता भी मिलेगा

स्पष्टता न्यूज़

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले से लगभग 4,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्रवार को MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें कि रेखा गुप्ता की सरकार ने फैसला किया है कि MTS कर्मचारियों को अब न्यूनतम 18,000 रुपये मासिक वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी मिलेगा। समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने के इस फैसले से लगभग 4,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने MCD के MTS (पब्लिक हेल्थ) कर्मचारियों के हितों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है- रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक X पर किए गए पोस्ट में बताया- “दिल्ली नगर निगम के MTS पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों के लिए ‘समान कार्य, समान वेतन’ के निर्णय पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस निर्णय से लगभग 4,000 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। चाहे हमारी आशा और आंगनबाड़ी बहनों के मानदेय में वृद्धि हो या नर्सिंग इंटर्न के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, हमारी सरकार हर उस हाथ को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो दिल्ली की सेवा में जुटा है। सभी MTS भाई-बहनों को हृदय से बधाई। आप इसी लगन और समर्पण के साथ दिल्ली की सेवा करते रहें। आपके सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमारी सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।” बता दें कि इस मौके पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर मोनिका पंत, दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।”

Related posts

Leave a Comment