दीनदयाल जयंती पर भक्ति के रंग में रंगे पीएम मोदी

स्पष्टता न्यूज

दीनदयाल जयंती पर भक्ति के रंग में रंगे पीएम मोदी
नयी दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर युवाओं के साथ ‘भजन क्लबिंग’ का आनंद लिया। पीएम मोदी ने खुद खंजरी बजाई और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ जैसे भजनों को गुनगुनाया। भजन क्लबिंग’ जेन-जी और युवाओं के बीच तेजी से उभरता एक नया आध्यात्मिक ट्रेंड है।

इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत, कॉन्सर्ट वाइब्स और वाद्ययंत्रों के साथ पेश किया जाता है। यह आयोजन पूरी तरह सात्विक होते हैं, जिनमें युवा भक्ति संगीत पर झूमते और गाते हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले मेलबर्न दौरे और ‘मन की बात’ में भी इस ट्रेंड की जमकर सराहना की थी। इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल के विचारों और अंत्योदय की अवधारणा को भी याद किया गया।

Related posts

Leave a Comment