कश्मीर मुद्दे पर ओआईसी को भारत की दो टूक

स्पष्टता न्यूज

न्यूयार्क। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) द्वारा जम्मू-कश्मीर पर की गई अवांछित और तथ्यात्मक रूप से गलत टिप्पणियों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और ओआईसी को देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। भारत ने संगठन की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के दुष्प्रचार का मंच बनने के बजाय उसे अपने क्षेत्र से पनपने वाले आतंकवाद को खत्म करने की सलाह दे।

Related posts

Leave a Comment