स्पष्टता न्यूज
शादीशुदा महिलाएं रोजाना बिछिया पहनती हैं, जिसके लिए वह कंफी और स्टाइलिश डिजाइन चुनती हैं। जो न सिर्फ उनके पैरों को सुंदर दिखाते हैं, बल्कि आरामदायक भी रहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स यहां दिए हैं, जो अगली शॉपिंग में आपकी मदद कर सकते हैं। शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार में बिछिया का खास महत्व है। तभी तो हर तीज- त्योहार पर महिलाएं नई चांदी की बिछिया खरीदती हैं और अब फेस्टिव सीजन आने भी वाला है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ट्रेंडी डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप न सिर्फ खास मौके पर पहन अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं, बल्कि ये डेली वेअर के लिए भी परफेक्ट रहेंगे। शादी के बाद बिछिया महिलाओं के पैरों में हमेशा रहती हैं, इसलिए ऐसे डिजाइन चुने जाते हैं, जो अच्छे लगने के साथ ही आरामदायक भी रहे। ऐसे में लेटेस्ट डिजाइन वाली ये बिछिया आपको स्टाइल के साथ कंफर्ट देंगी, तो मॉडर्न लुक्स के साथ भी सुंदर लगेंगी। आप इनसे आइडिया लेकर खरीदारी कर सकती हैं।
