कविता सुनाते हुए जज आरती माहेश्वरी ने कातिल को दी उम्रकैद

स्पष्टता न्यूज

कहा : प्रेम कोई अपराध नहीं, पर विश्वासघात क्षम्य नहीं
नई दिल्ली/ जयपुर। राजस्थान में टोंक की एससी/एसटी कोर्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के दोषी एक व्यक्ति और उसकी मां, बहन व भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फैसला सुनाते हुए जज आरती माहेश्वरी ने एक कविता भी पढ़ी। 2022 में दोषी ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देकर जहर पिलाया और उसकी हत्या कर दी। इस अपराध में उसकी मां और बहन समेत तीन अन्य लोगों ने भी उसका साथ दिया था।

फैसला सुनाते हुए जज आरती माहेश्वरी ने कहा, ‘प्यार कोई अपराध नहीं है, लेकिन धोखा माफ करने लायक नहीं है। न्याय का संदेश यही है कि बेगुनाह का खून बेकार नहीं जाना चाहिए।’ जज आरती माहेश्वरी ने यह कविता सुनाई, जिसमें पूरा मामला साफ हो गया। यह है वो कविता-
कुछ सालों का संबंध था, विश्वास का संसार था
क्या पता था उस मासूम को, मौत का षडयंत्र तैयार था
जाति के नाम पर प्रेम को विष का प्याला पिलाया
जिसने जीवन भर साथ देने का वादा किया, उसी ने जीवन मिटाया

Related posts

Leave a Comment